भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें उपस्थित डॉ. श्रीया चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय के 120 बच्चों का स्वास्थ्य जांचकर दवाएं वितरित की गईं। डॉ.श्रीया चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान आंख, पैर के साथ मिले कुपोषित बच्चों की समस्या सीएचसी पर जांच कराने के साथ ही एनआरसी भेजा जाएगा। बच्चों को ठंड में होने वाली बीमारियों व उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
ै