बांसी। डाॅक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को कस्बे के अकबरनगर मोहल्ले में सभासद शमा आरा के आवास पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत प्रवक्ता एमएम खान ने फीता काटकर किया। इसके बाद डाॅ. एमडी जावेद ने लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डाॅ. एमडी जावेद ने लोगों के स्वास्थ्य की और डाॅ. अरशद ने आंख की जांच कर निशुल्क दवा दी। शिविर में मो. मुस्तफा खान, नसरीन, अतहरुनिशा, चांद मून, अब्दुल रज्जाक सहित कुल 105 मरीजों के स्वास्थ्य की जांचकर दवा दिया गया। इस अवसर पर इरफान सिद्दीकी, आलम शेख, अब्दुर्रहमान खान, जुमाई, फरहान खान आदि मौजूद रहे।