फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में 93 मरीजों के सेहत की हुई जांच

Fri, 19 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। गोरखपुर के एक कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के चिकित्सकों ने शुक्रवार को सीएचसी इटवा में शिविर का आयोजन किया। इसमें कैंसर के लक्षणों वाले 93 मरीजों की जांच करके उन्हें दवाएं दीं। शिविर में कैंसर रोग अस्पताल के डॉ. अजय यादव ने आये मरीजों का मूल्यांकन, सलाह और परामर्श दिया। मुंह एवं गले की समस्या से ग्रसित कैंसर के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अन्य अंगों से ग्रसित मरीजों से अधिक थी। कुछ गर्भाशय, अंडाशय, स्तन, सीने एवं पेट की दर्द की समस्या से ग्रसित मरीजों की भी जांच की गई और उनका भी उचित निवारण किया गया। डॉ. अजय यादव ने कहा कि बचाव ही कैंसर का सबसे अच्छा इलाज है। कैंसर के लक्षण के शक होने पर एक कैंसर के चिकित्सक को जरूर दिखाएं। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, आदर्श मिश्र, सोनी निषाद, विशाल प्रजापति भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें