स्वास्थ्य केंद्रों में हुई सेहत की जांच, मिलीं दवाएं
इटवा/शोहरतगढ़/लोटन। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। इटवा सीएचसी में 116 महिलाओं समेत 196 मरीजों का इलाज हुआ। शिविर का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया।
सांसद ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दे रही है। सरकारी सुविधाओं से लैस सीएचसी इटवा में सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने हेल्थ रोगो मशीन का उद्घाटन किया और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की।
सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने कहा कि सरकार सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। पीएचसी कठेला में सप्ताह में तीन दिन इटवा से कोई चिकित्सक अपनी सेवाएं देगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, भाजपा नेता जमींदार अग्रहरि, राम तेज शुक्ल, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. संतोष कुमार राय, डॉ. ईरम फातिमा, डॉ. वीके सिंह मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ और लोटन सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी ने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जीवन शैली में बदलाव लाने की अपील की।
सीएचसी अधीक्षक राम नेवास बताया कि शिविर में 125 मरीजों की जांच की गई। वीरेंद्र कुमार व उनके सहयोगियों ने डायबिटीज, हाईपरटेंशन आदि की जांचकर उपचार किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, पदमाकर शुक्ल, लव कुशधर दुबे, दृगनरायन सिंह मौजूद थे। डॉ. दिवाकर राय, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश चौधरी, डॉ. मनीष जायसवाल ने मरीजों को परामर्श दिया।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार
भनवापुर। जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। ये बातें रविवार को पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य शिविर में कहीं। मंडल प्रभारी भनवापुर व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 163 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं व सलाह दी गई।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, डॉ. श्रेया चधरी अध्यक्ष प्रधान संघ डुमरियागंज दिलीप उर्फ छोटे पांडेय, शत्रुघ्न सोनी, राजीव अग्रहरि, कमलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
मानव सेवा ईश्वर के सेवा के समान : श्यामबिहारी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल में मरीजों में जरूरी सामग्री वितरित की। कहा कि मानव सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में सभासद और नागरिकों के सहयोग से सेवा कार्य किए जाएंगे। इस दौरान प्रमोद जायसवाल, शिवकुमार, अजहर, सुरेश रैना, अभिलाष, अमित, मनोज शुक्ला उपस्थित रहे।
जागरूक होकर लें चिकित्सा सुविधाओं का लाभ : उपेंद्र
पथरा। तिलौली स्थित पीएचसी मिठवल में मरीजों को परामर्श व दवाएं दी गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। लोगों को बूस्टर डोज लगवाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, रविंद्र चौरसिया, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. अंगद प्रसाद वर्मा, रोहित वर्मा, अश्वनी कुमार द्विवेदी, फार्मासिस्ट शीला वर्मा, जयश्री, सत्यम गुप्ता उपस्थित रहे।
पीएम के जन्मदिन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर शनिवार देर शाम विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। अधिवक्ता कृपाशंकर त्रिपाठी धर्माचार्य प्रमुख, अनिल विश्वकर्मा, जय प्रकाश, देवेश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, कृष्णा मिश्र, प्रभाकर मिश्र, संतोष मिश्र, जैनेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
शिविर में जांची गई मरीजों की सेहत
उसका बाजार। उसका बाजार सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की सेहत की जांच की गई। पूर्व चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधा के लिए पूर्णत: तत्पर है। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सरकार के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। गांव के गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंचे, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एस के पटेल, बीपीएम मनीष पांडेय, सत्यप्रकाश वर्मा, वेद प्रकाश अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रताप जायसवाल, शशिकांत जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा : विधायक
बर्डपुर। सीएचसी बर्डपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में जरुरतमंदों का परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गई। सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि भाजपा की सरकार में आम जनता के लिए अस्पतालों में तमाम प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। सब कुछ निशुल्क हो रहा है। ऑपरेशन तक की व्यवस्था मुफ्त है। इस दौरान बीसीपीएम राजकुमार, अधीक्षक डॉ. सुबोध चन्द्र, डॉ. लोकनाथ यादव, डॉ. महेश, मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, बीपीएम सूरज, सतीष कुमार, दिलीप, लिटील, सुनीता सिंह, आरती, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।