भनवापुर के न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले मे मरीज की स्वास्थ्य की जानकारी देते चि?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य मेले में 335 मरीजों की हुई जांच
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पांच न्यू पीएचसी पर लगा स्वास्थ्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 335 लोगों की जांच की गई और दवाओं का वितरण किया गया। ग्राम तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहड़ौरा और बिस्कोहर स्थित न्यू पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मेले में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य मेले में डॉ. सुबाष चंद्र शर्मा, डॉ. बीके. सिंह, बलराम मिश्र, अंबुज श्रीवास्तव, प्रभुनाथ तिवारी, रमेशचंद मिश्र मौजूद रहे।