इटवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर देर रात हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र में शनिवार रात कपिया लोहटी गांव के पास सहदेईया गांव निवासी राम नरेश बाइक (19) बाइक लेकर विद्युत पोल से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। दूसरी, घटना रविवार दिन दोपहर तीन बजे इटवा कस्बे के बढ़नी मार्ग पर हुई। इटवा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी तालिब (20) अपने साथी के साथ बाइक से ननिहाल सिरसिया आ रहा था। अभी वह इटवा कस्बे के सिरसिया मोड़ पर पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में जब तक परिजन अस्पताल ले जाते ले जाते। तब तक उसकी मौत हो गई। तालिब ने भी हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर ने कहा कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।