फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी में बिका 55 हजार रुपये का बकरा

Tue, 11 Jun 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बकरीद 17 जून को मनायी जाएगी, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को क्षेत्र के रानीगंज बाजार में बकरों की मंडी सजी थीं। यहां सबसे महंगा 55 हजार का एक बकरा बिका है। तीन दिन पूर्व अरबी माह जिल हिज्जा का चांद हुआ है। इस माह के 10वीं तारीख को बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। इस्लाम धर्म के मानने वाले इस दिन से तीन दिनों तक बकरा व भेड़ आदि जानवरों की कुर्बानी करते है। रानीगंज बाजार में आज काफी संख्या में भेड़ व बकरा बिकने के लिए आये थे। सबसे सस्ता सात हजार व सबसे महंगा 55 हजार का बकरा बिका है। बरबरी व सिरोही नस्ल के बकरे महंगे बिके हैं। इनकी डिमांड ज्यादा थीं। वहीं, देशी बकरे भी औसत दर पर काफी संख्या में बिके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें