फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीपावली की रात में हुआ था लापता, सुबह पानी भरे गड्ढे में मिला शव- सिद्धार्थनगर के बांसी की घटना

Tue, 21 Oct 2025 05:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सुबह मृतक की मोटरसाइकिल डुमरियागंज रोड पर माधव वन विहार और नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बीच में सड़क किनारे लावारिस हालत में गिरी हुए मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे गड्ढे में तलाश किया तो इनका शव पानी में डूबा हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक मनमोहन पांडेय की फाइल फोटो और घटनास्थस की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की शाम से लापता युवक का शव  मंगलवार की सुबह डुमरियागंज रोड के किनारे  संदिग्ध परिस्थितियों मे पानी से भरे गड्ढे में डूबा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के टेकधर नगर वार्ड निवासी 45 वर्षीय मनमोहन पांडेय पुत्र रामेश्वर पांडेय न्यू पी ए सी सकारपार में फार्मासिस्ट पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


वह टेकधर नगर वार्ड में स्थित घर पर अकेले रहते थे। इनकी पत्नी बेटी और बेटा गोरखपुर रहते थे। यह सोमवार की शाम से घर से निकले थे इसके बाद से लापता थे परिजन फोन पर जानकारी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

सुबह मृतक की मोटरसाइकिल डुमरियागंज रोड पर माधव वन विहार और नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बीच में सड़क किनारे लावारिस हालत में गिरी हुए मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे गड्ढे में तलाश किया तो इनका शव पानी में डूबा हुआ मिला।
विज्ञापन


शव पानी से निकालकर पुलिस कोतवाली ले आई और विधिक कार्यवाही पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि मृतक मनमोहन पांडेय के गले का सोने का चैन, पर्स और मोबाइल नहीं मिली है। मृतक मनमोहन पांडेय के पत्नी और एक बेटी और बेटा है। घटना की सूचना के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें