फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय में पुस्तकालय होने से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान

Sun, 30 Jul 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महापाली स्थिति आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के पुस्तकालय भवन का शिलान्यास शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी विद्यालय में शिक्षा की नीव किताबें और शिक्षक होते हैं। विद्यालय में पुस्तकालय के रहने से बच्चों को हर विषय की किताबें आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी, जिसमें वह रुचि रखते हों। शिक्षक विधायक ने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों की ओर अभिभावकों और छात्रों का रुझान उस तरह से नहीं हो पा रहा है जिस तरह कॉन्वेंट की तरफ है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा थी कि हर प्राइवेट विद्यालय में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों का एडमिशन किया जाए जिसका खर्चा सरकार वहन करेगी लेकिन अभी तक इस पर तेजी से कार्य नहीं हो सका जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द सारे प्राइवेट विद्यालयों में 25 प्रतिशत गरीबों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह, प्रधानाचार्य दीपेंद्र चौधरी, सोनम चौधरी, प्रधानाचार्य शिवपति इंटर कालेज रामनेवास यादव, ह्दय नारायण मिश्र, राजकुमार, धीरेंद्र चौधरी, रामदेव, घनश्याम, रामऔतार, अनिल चौधरी, नंदलाल, असफाक, उमेश, गुलाब, फूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें