फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणेश उत्सव के सातवें दिन हवन-पूजन व प्रसाद का वितरण किया गया

Sat, 14 Sep 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के चौक रोड, कश्यप मोहल्ला, पांडेय मोहल्ला व दक्षिण डीह में गणेश उत्सव के सातवें दिन शुक्रवार को हवन-पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। गणेश उत्सव का समापन शनिवार को नगर भ्रमण व मूर्ति विसर्जन के साथ होगा।
विज्ञापन

भव्य शोभा यात्रा व गाजे-बाजे के बीच गणेश विसर्जन नगर के बाबू पोखरे में किया जाएगा। उत्सव आयोजक दिव्यांशु गुप्ता, अर्जुन कश्यप व राजू पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश उत्सव स्थानीय लोगों के सहयोग से मनाया जा रहा है। विशेष कथा, आरती एवं महिला संगीत का भी आयोजन किया जा रहा है। हवन पूजन व प्रसाद वितरण में दिव्यांशु गुप्ता, अमन कसौधन, मोहन कसौधन, सतीश जायसवाल, सौरभ कौशल, गोलू कौशल सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें