फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: हरियाणा ने मथुरा को दो विकेट से हराया

Sun, 12 Feb 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी मैदान पर आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के
विज्ञापन
शोहरतगढ़। वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी मैदान पर आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच रविवार को हरियाणा व मथुरा के बीच रोमांचक मैच हुआ। अंतिम ओवर में हरियाणा टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हरियाणा की टीम से चेतन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 14 रन बनाए और विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

मथुरा के कप्तान लव चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी का फैसला लिया। 25 ओवर के मैच में मथुरा की टीम ने हरियाणा की टीम को 137 रनों के लक्ष्य दिया। मथुरा की टीम से कप्तान लव चौधरी ने 69 रन, रमनदीप यादव ने 39 रन का योगदान दिया। हरियाणा टीम के चेतन शर्मा व यूआर कंदू तीन-तीन विकेट, सैंडी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम एक-एक रन के लिए जूझती नजर आई। टीम ने 25वें ओवर के दूसरी बाल पर जीत दर्ज की। टीम की तरफ से प्रतीक 26 रन, वैभव 20 रन व चेतन शर्मा ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। मथुरा के माधव, अंकित दो-दो विकेट, व श्यामा, कुलदीप ने एक-एक विकेट हासिल किए। शोहरतगढ़ के डॉ. नसीम अहमद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, योगेश वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, विनय प्रताप सिंह, विभिन्न मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें