फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हरिओम ने काला जंग दांव से शमशेर को दिखाया आसमान

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के ट़डिया स्थित बैष्णो मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हरिओम ने काला जंग दांव से शमशेर को दिखाया आसमान
विज्ञापन

-शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के टड़िया स्थित वैष्णो मंदिर परिसर में हुई कुश्ती
-आज भी अखाड़े में जोर आजमाएंगे पहलवान, जीतेंगे इनाम
पकड़ी बाजार (सिद्धार्थ नगर)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के टड़िया स्थित वैष्णो मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को शुरू हुए दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में पहले दिन हरिओम दास और शमशेर पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दर्शकों ने एक-एक दांव पर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। अयोध्या के बाबा हरिओम दास ने अपने काला जंग दांव से आजमगढ़ के शमशेर पहलवान को आसमान दिखा दिया।
पहला मुकाबला सिद्धार्थ नगर के कडजहवा निवासी रूपेश पांडेय व दिल्ली मोंटी पहलवान के बीच हुआ। रूपेश ने धोबिया पाठ दांव से मोंटी को पराजित कर दिया। महिला पहलवान दिल्ली की नम्रता और लखनऊ की सपना के बीच हुए मुकाबले में नम्रता विजयी रहीं। मुरादाबाद के ओमकार और दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच हुए मुकाबले में ओमकार विजयी रहे। राजस्थान के मुन्ना टाइगर और नेपाल के थापा पहलवान के बीच हुए मुकाबले में थापा विजयी रहे। जम्मू कश्मीर के जावेद और राजस्थान के सोनू पहलवान के बीच हुए मुकाबले में जावेद ने जीत दर्ज की। रविकांत साडे एवं रणजीत रूमनदेई के बीच हुआ मुकाबला बराबर रहा। सहारनपुर के मो. परवेज और राजस्थान के जल्लाद पहलवान के बीच हुए मुकाबले में जल्लाद ने जीत दर्ज की। वहीं आजमगढ़ के पहलवाल शमशेर ने ऑलओवर चैलेंज कर दिया। इसमें आयोध्या के बाबा हरिओमदास ने हाथ मिलते हुए चैलेंज को स्वीकार किया। देखते ही देखते काला जंग दांव मारते हुए शमशेर को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह ने कुश्ती दंगल का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजक टड़िया वैष्णो मंदिर के अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान, सिवा चौहान, सुरेंद्र चौहान, विशाल चौहान, गुरु प्रसाद, ओमकार, संजय चौहान, राधेश्याम चौहान, नागेन्द्र सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें