फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव

विज्ञापन
सावन के पहले दिन सिंघेश्वरी शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन माह के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की लोगों ने पूजा की और जलाभिषेक किया। मंदिरों पर भक्ति भजन चलते रहे। इस दौरान लोगों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए
सवान माह का प्रथम दिन होने के कारण शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। नौगढ़ ब्लॉक के महदेवा गांव स्थित पलटन नाथ शिवमंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने बारी-बारी से भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक किए। इसके अलावा सिसवा बुजुर्ग गांव स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ की पूजा की। वहीं, नगर के शिवमंदिर, सिंहेश्वरी मंदिर, योगमाया मंदिर में पूजा हुआ।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार पवित्र श्रावण मास के शुरू होते ही बृहस्पतिवार को शिव मंदिर और शिवालय भगवान भोले के जयकारे से गूंज उठे। सावन माह के पहले दिन लोगों ने मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही तहसील क्षेत्र के भारतभारी स्थित प्राचीन मंदिर, देईपार, हल्लौर तथा भानपुरानी स्थित भुनेश्वर नाथ मंदिर, बेंवा चौराहा तथा शाहपुर आदि शिव मंदिर और शिवालयों पर शिव भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। सावन के पहले दिन ही क्षेत्र हर-हर महादेव, जय शिव शंकर के जयघोष से गूंज उठे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं की कम भीड़ रही। वैसे लोगों का आने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करके उनसे सुख शांति की प्रार्थना की। स्थानीय क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में कटेश्वर स्थित शिव मंदिर का पौराणिक महत्व है। यही कारण है कि यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। सावन में यह भीड़ प्राय: सोमवार को होती है। इस दिन श्रद्धालुओं का आना रविवार अर्धरात्रि के बाद से ही शुरू हो जाता है। इस दिन श्रद्धालु राप्ती नदी में जल भरकर पैदल चलकर कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर पर आकर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें