सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित अल मेहंदी पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ अध्यापक तनवीर रिजवी ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर रहें, लेकिन उन पर पढ़ाई का अधिक बोझ न डालें। एक ही दिन में दो-दो कोचिंग कराने से उनकी राइटिंग प्रभावित होने के साथ-साथ मस्तिष्क पर भी असर पड़ सकता है।
तनवीर रिजवी ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर ध्यान दें, कि जब बच्चा स्कूल जाता है तो वहां का होमवर्क घर में करता है। उसे फिर ट्यूशन का सामना करना पड़ता है। कई बार अभिभावक दो-दो ट्यूशन लगवा देते हैं, जिससे उनके बच्चों को बहुत मेहनत पड़ती है। कई बार लिखना पड़ता है। अधिक लिखने से बच्चों की लिखावट में सुंदरता आने की बजाय और बिगड़ जाती है। यही आदत उसकी लिखावट को बिगाड़ देती है, और बच्चों के मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।