एसपी विजय ढुल हाथ धोकर हैंड वॉश मशीन का उद्घाटन करते ।
- फोटो : AMAR UJALA
बिस्कोहर । पुलिस अधीक्षक विजय ढुल की प्रेरणा से व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव के निर्देशन में प्रदेश के पहले थाने में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा सैनिटाइज करने वाली आधुनिक मशीन को लगवाया गया । रविवार शाम को जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा आधुनिक सैनिटाइज मशीन का शुभारंभ किया गया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मशीन से थाने पर प्रार्थना पत्र व शिकायत देने हेतु आने वाले फरियादी एवं पुलिसकर्मी कोरोना रूपी जंग से लड़ने के लिए जो प्रथम प्राथमिकता है \" बार - बार हाथ धुलना\" का उद्देश्य पूरा होगा । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने का सुंदरी करण व स्वच्छता देख कर पूरी पुलिस टीम को शाबाशी दी ।