सिद्धार्थनगर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन और जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल और वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नौ अप्रैल को सायं तीन बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद