फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैंड पंप खराब, पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। क्षेत्र के बकरहुआ में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए आठ इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया। जो इस समय सभी खराब पड़े हैं। इससे यहां के ग्रामीणों को सामान्य नल से प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों को पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खराब पड़े हैंडपंप की समस्या प्रधान व अधिकारी से की गई है। ग्रामीण दिलीप, रमेश कुमार, दिनेश, पवन ने बताया कि दोनों टोलों पर करीब एक साल से सभी सरकारी हैंड पंप खराब है। बीडीओ जोगिया अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही सभी खराब हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें