फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान हैं वार्डवासी

Sat, 20 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर वार्ड के मोहल्ला संग्रामपुर में खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर सात अशोक नगर में लगे पांच हैंडपंप तीन वर्ष से खराब हैं। इसकी वजह से मोहल्ले वालों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर-उधर की भागदौड़ करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत के समय में लगे हैंडपंप को ठीक न कराए जाने से मोहल्ले वालों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर वार्ड की आबादी लगभग 900 है। इतने लोगों की प्यास बुझाने के लिए ग्राम पंचायत के समय में पांच सरकारी मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। जिसमें से तीन हैंडपंप कस्बे में व दो हैंडपंप प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालय लगे हुए हैं। इनसे लोगों की प्यास बुझती थी। लगने के कुछ वर्ष बाद तीन हैंडपंप खराब हो गए। इसकी वजह से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड निवासी शहजाद,अर्जुन, गुरुदीन, सुनील कुमार, मनोज, लालजी व आकाश आदि ने बताया कि ठंड के मौसम में हैंडपंप का खराब होना कुछ कम खल रहा था, लेकिन गर्मी में इसका शोपीस बना रहना काफी खल रहा है। यही हालत नगर के मालवीय नगर वार्ड के मोहल्ला का भी है। मोहल्ले में लगे चार हैंडपंप में दो बंद पड़े हैं और दो से दूषित जल आ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए कई बार प्रधानी के समय में ग्राम प्रधान और जब से नगर का दर्जा मिला है। तो नगर के कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन वे भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें