मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जबजौवा गांव में बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट स्नान करते समय एक वृद्ध महिला का बाल फंस गया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के जबजौवा गांव निवासी केवलपाती (60) के पट्टीदारी में किसी का निधन हो गया था।
केवलपाती के पुत्र लवकुश के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाल बन रहा था। गांव की महिलाओं के साथ उसकी मां गांव के बाहर पंपिंगसेट से स्नान करने गई थी। इसी बीच उनका बाल फंस गया। जबतक लोग पंपिंगसेट को बंद करते वह सिर से बाल का हिस्सा उजड़ चुका था। वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आसपास के लोगों के मुताबिक उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।