शोहरतगढ़। चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में जागरूकता आई है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय व शोषण हो रहा हो तो वह निर्भीक होकर महिला हेल्पलाइन की मदद लें और उन्हें जेल की सलाखों में पहुंचाने का कार्य करें। एसआई लालचंद ने कहा कि कोई भी महिला व युवती घर से बाहर निकले तो अपने पास सुरक्षा कवच रूपी हेल्पलाइन नंबर अवश्य रखें। इस दौरान महिला आरक्षी कंचन, रेखा, सीमा आदि उपस्थित रहीं। संवाद