ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहीदों को श्रद्धांजलि देते संदेश के शिलापट्ट पर अज्ञात लोगों ने पेंट लगा दिया है। इसे अभी तक जिम्मेदारों की ओर से ठीक कराने का प्रयास नहीं किया गया।
सितंबर माह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा के गेट पर आजादी के 75वां अमृत महोत्सव पर शिलापट्ट लगाया गया था। शिलापट्ट पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लिखा हुआ था। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर सुरेश कुमार का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मैं कल इसको ठीक करा दूंगा।