इटवा कस्बे में श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत विज्ञप्ति
इटवा। खाटू श्याम के जयकारे के साथ रविवार को कस्बे में निशान यात्रा निकाली गई। मुख्य चौराहे पर स्थित शिव शक्ति मंदिर से यात्रा बिस्कोहर मार्ग, बढ़नी मार्ग से होते हुए डुमरियागंज मार्ग के कमदा लालपुर से होकर इटवा थाने के सामने स्थित मैदान में समाप्त हो गई। कस्बे के सभी मार्गों पर यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। निशान यात्रा में सहभागिता करने वालों में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व विकास जायसवाल, आनंद छापड़िया, ओम छापड़िया, संतोष जायसवाल, शंभू नाथ सोनी आदि शामिल रहे। संवाद