फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक के विद्यार्थियों की तीन दिन होगी परीक्षा
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। राजा रतनसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके आंतरिक मूल्यांकन जो प्रत्येक प्रश्न पत्र 25 प्रतिशत अंक का होगा। यह परीक्षा 21, 22 व 23 दिसंबर को होगी। सभी संबंधित छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों में समय-सारिणी के अनुसार सम्मिलित हो अन्यथा विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। 21 दिसंबर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक हिंदी, 12.30 से 1.30 संस्कृत तथा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक भूगोल, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, भौतिक विज्ञान, प्राणि विज्ञान दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक समाजशास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक उर्दू, रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 23 दिसंबर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक राजनीति शास्त्र दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक अर्थशास्त्र तथा दोपहर 2 बजे से तीन बजे तक प्राचीन इतिहास, और 3 बजे से 4 बजे तक शिक्षा शास्त्र की परीक्षा होगी। प्राचार्य ने कहा है कि छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपनी तैयारी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें