बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार : श्यामधनी
बांध का निरीक्षण कर पीड़ितों से मिले विधायक
सिद्धार्थनगर। विधायक श्यामधनी राही ने जोगिया क्षेत्र में लखनापार-बैदौला बांध का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। विधायक ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है।
विधायक ने बांध का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित खेतवल तिवारी, भुतहिया, गंगवल, तनेजवा आदि गांवों के पीड़ितों से मिले। उन्होंने मौके पर मौजूद ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके नेहरा, सहायक अभियंता वैभव पांडेय को बांधों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा। साथ ही उनके क्षेत्र में सिंचाई विभाग की तरफ से अब तक रात-दिन जागकर किए गए बांध सुरक्षा प्रबंध की सराहना की।
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को फसल, मकान क्षति की जानकारी कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जेई संजय कुमार, अभिजीत सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र लोधी, राजेश द्विवेदी और राहुल मिश्र मौजूद थे। पकड़ी बाजार प्रतिनधि के अनुसार शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के नकाही गांव के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के पैकेट बांटे। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में हर संभव लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, सुनील कुमार जायसवाल, सोनू अग्रहरि, पिंटू चौधरी, बबलू और पप्पू चौधरी उपस्थित रहे।