कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहा परिषदीय विद्यालय गोल्हौरा
फोटो- 74
प्रधानाध्यापक डॉ. आशुतोष सिंह की मेहनत लाई रंग
कक्षा एक से पांच तक सभी बच्चों ने ओएमआर सीट पर पहली बार दी मासिक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। बीआरसी बढ़नी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा में प्रधानाध्यापक डॉ. आशुतोष सिंह की निरंतर मेहनत का असर दिखाई देने लगा। विद्यालय में शिक्षकों की शैक्षणिक कार्य में रुचि का असर आसपास क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों पर सीधा पड़ा। यहां पर प्राइवेट स्कूल बंद होने लगे हैं। शनिवार को कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चे अपने क्लास में ओएमआर सीट पर मासिक परीक्षा देकर बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि आगामी नवोदय प्रवेश परीक्षा एवं विद्या ज्ञान परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षा होने से बच्चों को सुगमता रहेगी। बताया कि विद्यालय के समस्त शिक्षक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, बाबूलाल प्रसाद, सुप्रिया राय, अनिल कुमार सिंघल सभी पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य में सहयोग दे रहे हैं। विद्यालय में बच्चो के सर्र्वांगीण विकास के लिए इनडोर आउटडोर गेम की व्यवस्था भी कराई गई है। वर्तमान में विद्यालय पर कमरों की संख्या कम होने से 250 छात्रों को पढ़ने में परेशानी हो रही है।