फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने घर तक पहुंच किया समस्याओं का समाधान : सांसद

Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार ने ग्राम चौपाल आयोजित कर लोगों के घर पहुंचकर उनके समस्याओं का समाधान कराया। इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने लोहिया कला भवन में ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी व ग्राम प्रधानों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का कार्य किया है।
प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगो की समस्याओ का समाधान कराया जा रहा है। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, एसपी अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख नौगढ़ प्रतिनिधि राजेश मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नौगढ़ अरूण कुमार पांडेय, शोहरतगढ़ कृतिका अवस्थी, मिठवल सतीश सिंह, भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय, एडीओ रामबहादुर चौधरी, संजय पांडेय, अजीत कुमार वर्मा, मानसी पटेल, विनोद कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। साथ ही शैलेंद्र कुमार गुप्ता, मनोहर लाल, विमलकांत, सुजीत जायसवाल, विजय पाल, अभिषेक तिवारी, प्रियंका गोस्वामी, हरीराम, उषा दुबे, निशा श्रीवास्तव समेत 14 ग्राम सचिव सम्मानित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें