फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेंच दी सरकारी जमीन, कार्रवाई की मांग

Sat, 11 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक विजय पासवान ने डीएम से मिल कर नौगढ़-उस्का मार्ग पर पकड़ी चौराहा से आगे बहने वाले नाले को दो भाइयों के बेच देने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पकड़ी चौराहा से आगे सरकारी जमीन पर जल निकासी के लिए बने नाले को पाट अपनी जमीन बता उस्का बाजार क्षेत्र के पकड़ी डिहवा निवासी दो भाइयों ने कुछ दिन पूर्व सिद्धार्थनगर थाना के ईदगाह रोड बेलसड़ निवासी दो लोगों के हाथ बेच दिया। इसकी जानकारी बगल में स्थित जमीन के स्वामी रवि पासवान निवासी गदामरवा को हुई तो एसडीएम से शिकायत की। एक सप्ताह बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक विजय पासवान ने डीएम से मिल कर कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जल निकासी का संकट खड़ा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें