खुनुवां। गोरखपुर से नेपाल घूमने आया एक युवक काली गंडकी नदी में लापता हो गया है। पाल्पा के पुलिस उप अधीक्षक व सूचना अधिकारी सुनील मल्ल ने बताया कि 25 वर्षीय शिवम पांडेय बुधवार को पाल्पा के बगना सकाली ग्रामीण नगर पालिका-5 रामदीघाट स्थित कालीगंडकी नदी में स्नान करते समय लापता हो गया। उनके साथ घूमने आए अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शिवम पांडेय की तलाश जारी है। संवाद