सिद्धार्थनगर। बस्ती में कावड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन रूट तैयार किया गया है। नौ जुलाई की आधी रात से 12 जुलाई को कावड़ यात्रा का मेला संपन्न होने तक डायवर्जन जारी रहेगा। लखनऊ से बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और गोरखपुर से वाया बस्ती लखनऊ की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रूट से अपने स्थानों को जाना होगा। कांवड़ मेले के दौरान बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी से जल लेने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। 10 और 12, 15 जुलाई तथा एक सितंबर को अयोध्या से लेकर फोरलेन के रास्ते भदेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इससे डुमरियागंज मार्ग पर लगातार जाम की स्थित उत्पन्न हो रही है।
सावन माह में कांवड़ियों का जत्था निकलता है। इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु 10 व 12 जुलाई को बस्ती के भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आएंगे। 24 जुलाई की मध्यरात्रि से फोरलेन पर सभी तरह के वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया जाएगा। 27 जुलाई को मेला खत्म होने तक यह रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। कावड़ यात्रा को लेकर लखनऊ व बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। सोमवार को बैदौला से बेंवा चौराहे तक कई बार वाहनों का जाम लगा। जिसस लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को पास करा दिया। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर 8 से 12 जुलाई तक रूट डायवर्ट रहेगा। गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन बैदौला बेंवा चौराहा होते हुए उतरौला मार्ग से लखनऊ जाएंगे। वहीं, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर को जाने वाले वाहन उतरौला मार्ग से बेंवा, बैदौला होते हुए बांसी मार्ग से वाहन गुजरेंगे।