फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज के गोपाल बने आईएएस

Wed, 17 Apr 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल के पिता तहसील में प्राइवेट मुंशी का करते है कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। सिविल सेवा परीक्षा 2023 के घोषित परिणाम में डुमरियागंज तहसील के सेखुई गांव निवासी गोपाल कृष्ण वर्मा सफल घोषित हुए हैं। इस परीक्षा में गोपाल कृष्ण वर्मा तीसरे प्रयास में सफल हुए हैं।
गोपाल के पिता बृजभान वर्मा तहसील में प्राइवेट मुंशी का कार्य करते हैं। गोपाल कृष्ण वर्मा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सरस्वती विद्यालय बढ़नी से प्राप्त की तथा कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर बैदौला गढ़ से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन एमएलके डिग्री कॉलेज बलरामपुर से किया था। सिविल सेवा की तैयारी के लिए इन्होंने ध्येय कोचिंग सेंटर इलाहाबाद से पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। परिणाम आने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर उनके पिता बृजभान वर्मा नहीं मिले लेकिन उनकी माताजी खुशी के मारे रोने लगी। इनके भाई सत्य पाल वर्मा ने बताया की बचपन से ही भाई की इच्छा आईएएस बनने की थी और कड़ी मेहनत के बल पर इसमें सफलता प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें