फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग लगने से तीन घरों में सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे शिवनगर मोहल्ले की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। नगर पंचायत के शिवनगर मोहल्ले में रविवार दोपहर बाद आबादी के पीछे स्थित सामुदायिक शौचालय के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से तीन लोगों के घरों का सामान जल गया।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नगर पंचायत के शिवनगर मोहल्ले में तेज पछुआ चलने से आग की लपटें आबादी की तरफ आने लगीं। आग का विकराल रूप देख वार्डवासी घबरा गए, शोर मचाने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, सभासद अनूप कसौधन, राजू वर्मा, हैदर, सेराज, बब्लू, आलम छोटेलाल आदि आग बुझाने के लिए घर में घुस गए और सामान बाहर निकालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत के वाटर टैंक से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भुलई, रामदेव कसौधन, गोविंद कसौधन के घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा व रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान जल गया। भुलई के घर में बंधी गाय झुलस गई। लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें