सिद्धार्थनगर। शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे मरम्मत के लिए खड़े कई बाइक के कारण पैदल राहगीर फुटपाथ छोड़कर सड़क से गुजरने को मजबूर है। जिससे वाहन चालक बीच सड़क में एक दूसरे के आमने-सामने आ जा रहे है। इससे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह नजारा सिद्धार्थ तिराहे से आगे व बांसी तिराहे के बीच सड़क किनारे स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान के सामने का है।
शहर में मुख्य मार्ग समेत कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दुकान एवं माल खुल गए हैं, जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे खरीदारी के लिए आने वाले वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ी कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
हाइडिल तिराहे से तहसील गेट तक के सड़क की दूरी लगभग एक किलोमीटर होगी। जिस पर सबसे अधिक कांपलेक्स, बैंक व अन्य बड़ी दुकानें है। सभी जगहों पर वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जबकि सभी बड़े दुकानदार अपने प्रोडेक्ट की पहचान बताने के लिए सड़क के पटरियों पर ही प्रचार सामग्री रखे हुए है। यहां खरीदारी करने वाले लोग आधे सड़क वाहन खड़ा करते है।
एनएच ओवरब्रिज से साड़ी तिराहे के बीच में कलक्ट्रेट व न्यायालय गेट के सामने सबसे अधिक सड़क पर कब्जा रहता है। इसके सामने लगी चाय के दुकानों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ता है। जिससे ओवरब्रिज से नीचे उतर रहे लोगों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
केश नंबर तीन
शहर की रेलवे स्टेशन मार्ग की स्थिति सबसे अधिक खराब है। इस सड़क पर पूरे दिन दुकानदार अपने समान को सजाए रहते है। जिससे पटरियां पहले से ही कब्जे में रहती है। जबकि शाम होते ही सड़क के दोनों तरफ ठेले व सब्जी की दुकान से जाम लग जाती है। जिससे सात मीटर की सड़क मात्र तीन मीटर में ही सिमट कर रह जाती है। जिससे एक बार में दो गाड़ियों का निकल पाना मुश्किल हो जाता है।
तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग को पत्र भेजेंगे, उनके सहयोग से अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-विंध्याचल, ईओ
सड़क पर हो रही अतिक्रमण के लिए लोगों को हिदायत दिया गया था। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम सदर