फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोंडा ने लुंबिनी को 126 रन से हरा दिया

Fri, 13 Oct 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-

- मैच के मैन ऑफ द मैच बने अंकुर
-

संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा ने लुंबिनी शिक्षा निकेतन को 126 रन से हरा दिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा ने सौरभ की अर्धशतकीय पारी से 196 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी लुंबिनी शिक्षा निकेतन की टीम अंकुर की गेंदबाजी से 70 रनों पर ऑलआउट हो गई। गोंडा के अंकुर ने सात विकेट लेकर अपनी टीम की जीत आसान कर दी।
विज्ञापन



जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 बनाए। इसमें सौरभ ने 67 रन, सत्यम ने 39 रन व अमन ने 25 रनों का योगदान दिया। लुंबिनी शिक्षा निकेतन की तरफ से आरिफ व अनिल ने तीन-तीन विकेट व राशिद खान ने एक विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुंबिनी शिक्षा निकेतन की पूरी टीम 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें संदीप ने 14 व मनीराम ने 15 रन का योगदान दिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा की तरफ से अंकुर ने सात व अमन ने दो विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा के खिलाड़ी अंकुर को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, साबिर अंसारी, सफीकुर रहमान, सुनील त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, शशिकांत पांडेय, मनीष यादव, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें