बिस्कोहर। नगर में चल रही नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार की रात फाइनल मैच को गोल्हौरा की टीम ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मंगलवार रात को पहला सेमीफाइनल मैच गोल्हौरा व डोकम अमया टीम के बीच हुआ। इसमें गोल्हौरा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 44 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोकम की टीम ने निर्धारित ओवर में 31 रन ही बना पाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बुड्ढी व रमवापुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बुड्ढी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 बनाया। जवाब में उतरी रमवापुर की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।
सेमीफाइनल मैचों के बाद गोल्हौरा व रमवापुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्हौरा की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 40 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमवापुर की टीम छह विकेट खोकर 25 रन ही बना सकी। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर गोल्हौरा टीम के खिलाड़ी शाहिद को मैन ऑफ द मैच व विवेक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान समाजसेवी रामेश्वर चौधरी ने विजेता टीम के कप्तान विवेक और उपविजेता टीम के कप्तान अमित पांडेय को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान निरंकार सिंह, सोम प्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, गोपेश दुबे, मदन गोपाल गुप्ता, रघुनंदन कुमार आदि मौजूद रहे।