इटवा। नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार की रात्रि श्री आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों ने मंचन किया। मंचन में देवताओं के प्रार्थना पर विष्णु के भगवान भगवान श्रीराम के रूप में धरती पर अवतरित होने का मिले आश्वासन पर श्रद्धालुओं में खुशी छा गई। इस दौरान पूरा पांडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
रावण, कुंभकरण व विभीषण का जन्म होता है। जन्म के बाद यह पृथ्वी पर साधु-संतों के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना शुरू कर देते हैं। उनके इस कार्य से देवताओं में उदासी छा जाती है। देवी देवता भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं। उनकी प्रार्थना पर भगवान विष्णु उन्हें यह आश्वासन देते हैं कि हम महाराज दशरथ के यहां राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रूप में प्रकट होंगे।
इस अवसर पर आयोजक सर्वदेव त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, प्रिंस मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, आकाश, पितृदेव गुप्ता, नंदलाल अग्रहरी, सोनू मौजूद रहे।