बिस्कोहर। त्रिलोकपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार शाम नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा व परशुराम तिराहा के पास चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने 54 वाहनों की सघन चेकिंग की। 44 लोगों को गुलाब का फूल देने के साथ यातायात उल्लंघन में 10 वाहनों का ई-चालान भी किया। संवाद