बीडीओ को ज्ञापन देकर समितियों पर खाद की किल्लत दूर करने की मांग
बांसी (सिद्धार्थनगर)। मिठवल ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को बीडीओ राजकुमार को ज्ञापन देकर यूरिया खाद की समस्या के समाधान की मांग की। क्षेत्र पंचायत एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान हैं जबकि किसानों की जीविका का मुख्य साधन खेती होने के कारण वह व्यवस्था की मार झेल रहे हैं। ऐसी दशा में प्राथमिकता के आधार पर यूरिया खाद की किल्लत को दूर करने के लिए उचित व्यवस्था एवं कार्रवाई की जाए। इस दौरान रीता सिंह, अजय प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र कुमार राजकुमार, इंसाफ अली, इंद्रजीत यादव, दिग्विजय सिंह, सुभाष, सोमतीर्थ यादव, मो. इरफान अंसारी, राम प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।