सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के एक निजी स्कूल में बुधवार को स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी सेमिनार किया गया, जिसमें खेल के दौरान लगने वाले चोट व उससे बचाव के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी गई, जबकि शरीर के उपयोगी पोषक तत्वों के बारे में भी समझाया गया। इस सेमिनार में अंडर-20 भारतीय रेसलिंग टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संदीप गुप्त एवं फुटबाल क्लब पंजाब के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अविनाश पांडेय ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए।