फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने पर दें जोर : जिलाध्यक्ष

Sat, 29 Jul 2023 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रत्यूष की अध्यक्षता में शनिवार को बांसी कस्बे के टेकधर बाबा मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का परिचय, उद्देश्य, मंदिरों पर साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का आवाह्न आदि विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदू विभिन्न तरीकों से बिखरा हुआ है, उसे पूरी तरह से संगठित होकर अपने सनातन धर्म के लिए जुट जाना है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना है। बैठक का संचालन धर्मेंद्र ने किया। इस अवसर पर विजय भास्कर, प्रमोद, जिला संयोजक बजरंग दल, इंदू भूषण, अंगद वर्मा, बजरंगी आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें