फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों को दें बेहतर माहौल, तभी होगी अच्छी परवरिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण इकाई एवं प्लान इंडिया की संयुक्त बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं प्लान इंडिया की संयुक्त बैठक शोहरतगढ़ ब्लाॅक में हुई। ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में संरक्षण अधिकारी संजू देवी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना मिशन वात्सल्य के बारे में जानकारी दी। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे, बच्चियों के संरक्षण के लिए सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण करने तथा बच्चों की देखरेख, पालन पोषण, उन्हें हिंसा तथा दुर्व्यवहार से बचाने के लिए सभी को समझाया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी ने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की नियमिति बैठक आयोजित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना, किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना, पुलिस के माध्यम से बालश्रम जागरुकता कार्यक्रम करना आदि पर सुझाव दिए। प्लान इंडिया के प्रसून शुक्ल ने सभी को ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण एवं बाल अपराधों के मुद्दों पर कहा कि इस संबंध में हेल्प लाइन 1098, 112, 1090, 1930 के लिए जागरुकता करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, एडीओ पंचायत मोहनलाल, रोमा पांडेय, सीडीपीओ ओमप्रकाश यादव, बीपीएम सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें