लोटन। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव में 18 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। क्षेत्र के एक गांव की लड़की शनिवार को अज्ञात कारणों से परिवार के लोगों के खेत जाने के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन देर शाम घर आए तो लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। वे उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले आए। यहां लड़की हालत में सुधार न देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। यहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मुझे मेमो मिला था। सीएचसी लोटन में दवा चल रहा था। उसके बाद मुझे कोई जानकारी नहीं है और न तो कोई तहरीर मिली है।