सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बंगवा फाटक पर लोगों को एक युवती का शव उतराता दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने भवानीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने शव को बाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि युवती पल्लवी मिश्रा पुत्री राजेश मिश्रा निवासी गहरौला थाना गैंडास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर की निवासी है। मामले में उसके परिजनों ने अपने थाने गैंड़ास बुजुर्ग पर घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।