छात्राओं को चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर भीड़ दिखाने के लिए शनिवार को विद्यालयों के बच्चों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के कहा गया था। जयकिसान इंटर कॉलेज सनई की 100 से अधिक छात्राएं विद्यालय से चार किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। यहां पर उन्हें पानी तक नहीं मिला। उद्घाटन संपन्न होने के बाद वह कार्यक्रम से फिर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचीं। कुछ छात्राओं ने नाम नहीं बताने की बात करते हुए बताया कि कार्यक्रम में जाने के लिए कहा गया था, इसलिए वह पैदल चलकर कार्यक्रम में पहुंची, लेकिन इस दौरान उन्हें पानी तक नहीं मिला। प्रशासन की इस लापरवाही से छात्राओं को परेशानी हुई। संवाद