संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से युवती को भी बरामद कर लिया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सत्यम निवासी कोल्हुआ लकड़ा को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया। युवती की मां ने 9 मई 2025 को कोतवाली में पुत्री को उपरोक्त आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर ले जाने के संबंध में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 26 फरवरी को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद