फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ससुराल के लिए निकली युवती दो बच्चों के साथ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल के लिए निकली युवती दो बच्चों के साथ लापता
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव की रहने वाली है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा(सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव निवासी एक महिला दो बच्चों के साथ गायब हो गई। इस मामले में पिता हरीराम ने एसओ इटवा को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के सेखुइया गांव निवासी हरीराम ने शनिवार को इटवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरी पुत्री सुनीता चौधरी (30) अपने दो बच्चों कृष्णा चौधरी (8) व निखिल चौधरी (7) को लेकर अपनी ससुराल बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा स्थित ग्राम रतनपुर के लिए निकली थी। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे उससे बात हुई। तब वह इटवा चौराहे पर थी, लेकिन देर शाम बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद था। ससुराल संपर्क करने पर परिजनों ने वहां न पहुंचने की जानकारी दी। पिता ने अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में महिला दोनों बच्चों के साथ बिस्कोहर मार्ग पर जाने के लिए वाहन में बैठी दिखाई दे रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें