बांसी। आजाद पोखरा पार्क में बरसात होने के बाद पथवे की इंटरलॉकिंग और रुद्र योग मुद्रा प्रतिमा स्थल की फर्श धंस जाने की शिकायत को डीएम ने संज्ञान में लिया है। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने नगर पालिका बांसी को संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश देने के बाद नगर पालिका ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देकर खामियों को दो दिन में को ठीक कराने के लिए कहा है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें काली सूची में डालने की चेतावनी दी है। संवाद