फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठगी के शिकार व्यक्ति के रुपये वापस कराए

Mon, 02 Mar 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। साइबर ठगी का शिकार एक महिला को जोगिया पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 30 हजार रुपये वापस दिलाए। जांच में जुटी टीम ने शिकायती पत्र मिलने के बाद छानबीन शुरू की और रुपये लौटा दिए। शिकायतकर्ता अंकिता निवासी करौंदा मसिना से अज्ञात व्यक्ति की ओर से यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से 30 हजार रुपये की धनराशि दूसरे की यूपीआईडी में ट्रांसफर हो गईं। शिकायतकर्ता को जैसे ही पता चला कि उसके साथ फ्राॅड हो गया तो इसकी सूचना जोगिया पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर जोगिया पुलिस और साइबर सेल टीम ने जांच की। इसके बाद अंकिता के खाते में 30 हजार रुपये वापस कराए गए। यह जानकारी एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें