भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। एडीओ पंचायत संजय पटेल के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई कर्मियों के समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एडीओ पंचायत संजय पटेल ने उपस्थित सफाई कर्मियों को शीघ्र फैमिली आईडी बनवाने का निर्देश देते हुए बताया कि जिन सफाई कर्मियों का आईडी नहीं बनेगा, उसका वेतन बाधित हो जाएगा। फैमिली आईडी बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों से संपर्क कर दो दिनों के भीतर बनवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान ब्रह्मदेव पांडेय, प्रेम सागर, लवकुश चौधरी, श्यायदेव, रजनीश पांडेय, लवकुश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद