सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित व्हाइट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को जीसीए ने भैरहवा की टीम को हरा दिया।
टॉस जीतकर तिलोत्मा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर में 20.2 ओवर पर 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कृष्णा कार्की ने 46, आशुतोष पांडेय ने 10 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध की तरफ से यश मिश्रा ने तीन विकेट, राहुल ने तीन विकेट, राम हरेश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की टीम ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद ताबीज को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज तिलोत्मा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज लक्ष्मण को दिया गया। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी,सत्य प्रकाश त्रिपाठी,सुमन सिंह, कमल चौधरी मौजूद रहे।