नौगढ़ क्षेत्र के सिरवत में कार्यक्रम को संबोधित करते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद शुक्
सिद्धार्थनगर। युवा कांग्रेस ने नौगढ़ ब्लॉक के सिरवत में न्याय पंचायत स्तरीय जनसंपर्क यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक महंगाई को नियंत्रित कर आम जन की सुविधाओं का ध्यान रखा था। सब्सिडी के साथ किसानों के कर्ज माफ किए गए थे तथा स्थायी नौकरियां दीं, लेकिन कभी नहीं कहा कि जनता को लाभ देने से सरकार का खजाना खाली हो रहा है। कांग्रेस सरकार में जीडीपी की रफ्तार भी सात से ऊपर रही। आज देश उम्मीद से राहुल गांधी की तरफ देख रहा है। कार्यक्रम में रेल दुर्घटना में हताहत यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और सरकार को सवालों से घेरा भी गया। डा. अरविंद ने कहा कि जब फरवरी माह में ही आशंका व्यक्त कर दी गई थी कि ऐसी दुर्घटना हो सकती है, तो फिर सरकार और रेल मंत्रालय ने इसे गंभीरता से क्यों नही लिया। कार्यक्रम में मोहर लाल यादव, राजेश सिंह,ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी,जयप्रकाश भारती,धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी,स्कंद कुमार,रुदल,राजेश पाठक,गिरिजेश सिंह सहित कई गांवों के लोग मौजूद रहे। संवाद